सरकारी नौकरी में तरक्की पाने का उपाय | Sarkari Naukri Mein Tarakki Pane Ka Upay

सरकारी नौकरी में तरक्की पाने का उपाय

सरकारी नौकरी हेतु अथवा सरकारी नौकरी में तरक्की हेतु श्री सूर्यदेव को प्रसन्न करना होता है। सूर्यदेव को संतुष्ट करने हेतु कुछ सरल व्यवहारिक उपाय दिए जा रहे हैं। मन में आस्था, दृढ़ निश्चय एवं विश्वास सहित नियम पालन करने से कार्य सफल होता है ऐसा मानना चाहिए।

मन्त्र उपाय:

  • सूर्य मन्त्र का १०८ बार प्रतिदिन प्रातः काल जप करना चाहिए।
  • विष्णु नाम अथवा स्तोत्र का पाठ करें।
  • सूर्य चलिशा का पाठ करें।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विशेष: 

सामर्थ्य अनुसार निष्ठा एवं भक्ति सहित कोई भी एक मंत्र, चालीसा का नित्य प्रातःकाल में पाठ करें।

नित्य जीवन व्यवहारिक उपाय:

  • प्रतिदिन प्रातः तांबे का लोटा से सूर्य को अर्घ्य दान करना चाहिए।
  • रविवार को लालफूल, लाल चंदन, गंगाजल, जौ तांबे के पात्र में रखकर सूर्य को अंजली देनी चाहिए।
  • मंदिर में जौ अथवा गेंहू का दान करें। धार्मिक पुस्तक, तांबे का बर्तन भी दान किया जा सकता है।
  • पिता को प्रसन्न रखें।
  • स्वर्गीय पिता व माता, पूर्वजों के चित्र को नित्य स्वच्छ रखें।
  • एक बाल्टी पानी को कम से कम २ घण्टे तक धूप में रखें। फिर उस पानी से स्नान करें। यह विधि रविवार को करना आवश्यक है। अनुकूलता होने पर अन्य दिन भी यह पद्धति का पालन करना फलदायी सिद्ध होगा। 
  • दफ़्तर में कभी कभी गेहू एवं घी से बने लड्डू बाँट दें।
close